फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में फर्जी दस्तावेज देकर लिया 8 लाख का लोन

Sat, 03 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से यूपी के दो किसानों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आठ लाख का लोन पास करा लिया। बैंक अधिकारियों को लोन की राशि खाते में जमा न होने पर फर्जीवाड़े का पता चला। मुख्य प्रबंधक ने कोतवाली मे फर्जीवाड़ा कर लोन लेने वाले दो किसानों और उनके दो जमानतियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

  शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक आरपी सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बीती 18 जुलाई 2011 को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के हिमकरपुर थाना जहानाबाद निवासी हरवंश सिंह और उसके भाई हरिकिशन सिंह ने बैंक में फर्जी कागजात देकर ट्रैक्टर के लिए पांच लाख और तीन लाख रुपये का लोन लिया था। दोनों की लोन फाइल पर हिमकरपुर की गुरवचन कौर और नानकमत्ता थाने के खैराना गांव निवासी मलकीत सिंह ने जमानत ली थी। कहा कि लोन की किस्तों की अदायगी न होने पर जांच में पाया गया कि बैंक में लोन के लिए दिए कागजात फर्जी थे। उन्होंने पुलिस से फर्जीवाड़ा करने वाले ऋणधारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने हरवंश, उसके भाई हरिकिशन और दोनों जमानतियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कस्बा इंचार्ज कमल सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें