फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कैप्टन बनकर शादी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की शिकायत को पुलिस ने सही पाया। पुलिस ने फर्जी कैप्टन बनकर शादी करने वाले आरोपी सहित छह लोगों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी कार्यालय में शौर्या टीम में तैनात महिला कांस्टेबल की पहचान मई 2014 में फेसबुक पर ग्राम फुलसुंगी नटहौरा जिला बिजनौर निवासी युवक नितिन चौधरी से हुई। नितिन चौधरी ने अपने को पैरा रेजीमेंट दिल्ली में कैप्टन बताया। दोनों में धीरे-धीरे बात आगे बढ़ गई और बातें प्यार उसके बाद शादी में बदल गई। शादी के बाद महिला कांस्टेबल को पता चला कि उसका पति प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वह कोई कैप्टन नहीं है। अपने को ठगा महसूस करने पर महिला कांस्टेबल ने नितिन चौधरी सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ एसएसपी केवल खुराना से शिकायत कर तहरीर सौंपी थी। जिस पर पुलिस ने शनिवार को नितिन चौधरी, ससुर राकेश चौधरी, सास किरन, जेठ मोहित, जेठानी किरन और ननद स्वाती चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अश्लील हरकत, जाति सूचक शब्दों सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें