फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी : प्रीतम

विज्ञापन
काशीपुर में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि सल्ट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सल्ट से पार्टी प्रत्याशी गंगा पंचोली के नामांकन में शामिल होने के लिए काशीपुर होते हुए रवाना हुए। वह कुछ देर के लिए यहां रुककर कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं और विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर तैयारी करने की अपील की। उन्होंने काशीपुर और आसपास की विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए सल्ट पहुंचने के निर्देश भी दिए। इधर, प्रदेश अध्यक्ष की अपील के बावजूद काशीपुर से कई कार्यकर्ता नामांकन जुलूस में शिरकत करने सल्ट के लिए नहीं गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सल्ट उपचुनाव में प्रचार के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। इसके तहत कार्यकर्ता बारी-बारी से सल्ट में जाकर पार्टी की प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता मुक्ता सिंह ने बताया कि वह भी शीघ्र ही अध्यापकों की टीम के साथ सल्ट क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगी। वहां अरुण चौहान, गौतम मेहरोत्रा, मतलूब हुसैन, इंदुमान, उमेश जोशी, मुशर्रफ हुसैन, सचिन नाडिग, राशिद फारूकी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें