फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मनमुटाव खत्म करने का आह्वान

Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब की बैठक में अध्यक्ष जोगिंदर सिंह संधू ने सदस्यों से मनमुटाव खत्म करने का आह्वान किया। सात माह बाद दोनों गुटों की बैठक में शांति भंग की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एसडीएम सितारगंज रविंद्र जुवाठा, सीओ खटीमा विमल रावत स्वयं गुरुद्वारा कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में कमेटी के दोनों गुटों के 29 में से 27 सदस्य उपस्थित थे। महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराय ने पिछली बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। इस दौरान दूसरे गुट ने बैठक की सूचना समय पर न देने और आय व्यय का हिसाब न देने का आरोप लगाया। इस दौरान कई बार तनाव की स्थिति बनी जिसे सदस्यों ने शांत कराया। नानकमत्ता थाने के अलावा खटीमा कोतवाली, झनकईया थाने की पुलिस के साथ पीएसी व कमांडो फोर्स तैनात किया था। पुलिस ने अलमस्त तिराहे, कार सेवा मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर चारपहिया वाहनों को गुरुद्वारे की तरफ जाने पर रोक लगा दी थी। कमेटी सदस्यों के समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया था।
दो घंटे चली बैठक के बाद महासचिव अमरजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सदस्यों ने कुछ मामलों में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण देने के बाद शीघ्र बैठक बुलाई जाएगी। वहां प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह बेदी, गुरवंत सिंह सोनी, हर भाग सिंह, गुरशरण सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रतपाल सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें