काशीपुर। शादियों का सीजन आते ही बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। आभूषण के साथ ही मार्केट में 20 प्रतिशत तक कपड़ा कारोबार में उछाल आया है। फूलों के कारोबार में भी रौनक भी बढ़ी है।
शहर में विभिन्न कपड़ों के आउटलेट संचालक दिलप्रीत सेठी ने बताया कि पिछले तीन महीने से ठंडा हुआ बाजार अब शादियों के सीजन से गुलजार होने लगा है। लोग कपड़े की खरीदारी कर रहे हैं। इससे करीब 20 प्रतिशत तक सेल बढ़ गई है। कपड़ा व्यवसायियों ने बताया कि अनुमान है कि शहर में कपड़े की बिक्री में 20-25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। फ्लावर डेकोरेशन दुकानदार संदीप ने बताया कि लग्न शुरू होने से फूलों के कारोबार की रौनक भी बढ़ी है। जयमाल स्टेज व विवाह मंडप की सजावट की बुकिंग में लगभग सात से दस हजार की बचत हो जाती है। इसके अलावा साधारण दूल्हे की गाड़ी 500 रुपये और आकर्षक नई डिजाइन के लिए 1000 से 2000 रुपये तक कीमत ली जाती है।