सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड डंपरों से हो रहे हादसों के विरोध में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि लगातार खनन के डंपरों से हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही हैं। पुलिस बेबस बनी हुई है। घरों के चिराग बुझ रहे। मगर पुलिस प्रशासन को इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी शुरू की है। ये मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा।