फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टैक्स और सेस से मंडी समिति को दो करोड़ अधिक आय

Tue, 03 Jun 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंडी समिति की ओर से वसूले जाने वाले मंडी टैक्स और विकास सेस से मिलने वाली धनराशि में दो करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। मंडी सचिव विश्वविजय सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में समिति की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति की ओर से खाद्यान्न, सब्जी, फल, लकड़ी आदि पर टैक्स वसूला जाता है। मंडी समिति में बिक्री किए गए धान व गेहूं पर ढाई और फल व सब्जी पर डेढ़ फीसदी टैक्स लिया जाता है। इसके अलावा ढाई फीसदी टैक्स लकड़ी बिक्री पर लिया जाता है। इसमें दो फीसदी धनराशि मंडी टैक्स और 0.5 फीसदी विकास सेस होता है।
आंकड़े देखें तो वर्ष 2023-24 में मंडी टैक्स 5,83,22,246.91 रुपये वसूला गया था। साल 2024-25 में यह धनराशि 7,99,47,092.19 रुपये पहुंच गई। विकास सेस के रूप में 2023-24 में 2,18,52,785.43 रुपये की आय हुई थी, जो 2024-25 में 2,53,71,073.06 रुपये पहुंच गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडी समिति को 2,51,43,132.91 रुपयों का मुनाफा हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें