काशीपुर बाईपास पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाला है। लोक निर्माण विभाग सड़क चौड़ीकरण से पहले बाईपास पर बनी 56 दुकानों को हटाने जा रहा है। लोनिवि ने सभी दुकानदारों को 15 दिन में दुकानें खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद बुलडोजर चलेगा।
काशीपुर बाईपास शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। संकरी सड़क और दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। काशीपुर हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क चौड़ी करने की मांग उठाई थी। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि सड़क को बीच से दोनों ओर 60-60 फीट चौड़ा किया जाएगा। अभी सड़क की चौड़ाई जगह-जगह 30 से 40 फीट ही है। चौड़ीकरण के बाद डिवाइडर, नाली और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। परियोजना पर कुल 13.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया था। सरकार ने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस के बाद हलचल
जाम से मिलेगी राहत
लोनिवि का दावा है कि चौड़ीकरण के बाद काशीपुर बाईपास पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। विभाग का लक्ष्य है कि बरसात के बाद काम में तेजी लाकर छह महीने में सड़क तैयार कर दी जाए।
काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण हमारा लक्ष्य था। इसके लिए कई बार शासन-प्रशासन से वार्ता की गई। बीते दिनों कृषि मंत्री व सीएम ने इसके निर्माण की घोषणा की। सड़क चौड़ीकरण से लोगों को लाभ होगा। विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। -शिव अरोरा, विधायक
बाईपास चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में नोटिस जारी किए गए हैं। जहां कोई नहीं मिला वहां नोटिस चस्पा किए हैं। साथ ही मुनादी कराई जा रही है। -गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
व्यापारियों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश