फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां; 15 साल के लड़के की साजिश, पेट दर्द के बाद अस्पताल में खुला सच

Fri, 03 Jul 2026 07:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में 13 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द पर निजी अस्पताल ले जाने पर अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने का पता चला। आरोप है कि ट्रांजिट कैंप के 15 वर्षीय किशोर ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। मc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर में एक किशोरी के पेट में अचानक से दर्द हुआ। जब परिजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए तो अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन


रुद्रपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री है। कुछ माह पहले ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बीते कुछ समय से उसकी बेटी की हालत खराब चल रही थी। इस पर उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। इस पर जब उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई।

महिला ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें