फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी बसपा: नरेश कुमार

विज्ञापन
जसपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बसपा नेता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी क्योंकि प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प के रूप में बसपा की ओर देख रही है। बृहस्पतिवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार एवं शमसुद्दीन राई ने लकड़ी मंडी चौराहे के पास कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। बूथ स्तर से विधानसभा स्तर तक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने की अपील की और कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए एकजुट रहें। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के कहने पर काम कर रही है। सरकार किसानों की मांगें नहीं मान रही है। केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए। वहां जिलाध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला संगठन मंत्री डॉ एमए राहुल, सतपाल सिंह, शेर मोहम्मद, मनीष कुमार, जाहिद हुसैन, रईस अहमद, शमशाद हुसैन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें