फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नाबालिग से जीजा ने किया दुष्कर्म, किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 06:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का पता चला। 
विज्ञापन
Rape - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का पता चला। आरोपी एक बच्चे का पिता है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जांच में किशोरी के तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। पूछने पर किशोरी ने बताया कि उसके साथ जीजा ने दुष्कर्म किया था।

ये पढ़ें- Elephant Terror: हाथी के हमले में वन गुर्जर की मौत, चचेरे भाई के साथ जंगल में पत्ते काटने गया था मोहम्मद
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें