फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवर पर कीमती जेवर हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक विधवा महिला ने देवर और उसके परिवार पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद कीमती जेवर और सामान हड़प लेने का आरोप लगाया है। साथ ही, उसे और उसकी तीन साल की मासूम बेटी को घर से निकालने की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रकाश सिटी निवासी ललिता ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें बताया कि उनके पति दौलत सिंह की मृत्यु 27 अगस्त 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने पति के शरीर से मिले सोने की चैन और डायमंड रिंग उनके देवर पाकेश कुमार को सुपुर्द की थे। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद देवर ने जेवर वापस नहीं किए। इसके अलावा, पति की कार में रखा लैपटॉप, बहुद्देशीय वित्त निगम की रसीद बुक और सात हजार रुपये भी देवर ने अपने पास रख लिए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ही देवर और उसके परिवार ने उसे और उसकी तीन वर्षीय पुत्री को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें