फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मछली मारने गए लड़के की गौला में डूबने से मौत, मिला शव; डर के कारण दोस्तों ने परिजनों से छिपाई बात

Wed, 18 Sep 2024 11:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दोपहरिया गांव में दोस्ताें के साथ मछली मारने गया लड़का सोमवार को गौला नदी में बह गया था। जल पुलिस की मदद से मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

किच्छा क्षेत्र के दोपहरिया गांव में दोस्ताें के साथ मछली मारने गया लड़का सोमवार को गौला नदी में बह गया था। जल पुलिस की मदद से मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ।

ग्राम दोपहरिया के तीन बच्चे सोमवार शाम गौला नदी में मछली मारने गए थे। इसी बीच दोपहरिया निवासी मदन लाल का 12 वर्ष का बेटा गौरव एक दोस्त के साथ मछली मारने नदी में कूद गया। पानी ज्यादा होने पर दोस्त तो बाहर आ गया लेकिन गौरव नदी में लापता हो गया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: मौलवी प्रकरण में मलसी गांव में दो पक्ष भिड़े...फायरिंग, दोनों गुटों में जमकर हुआ मारपीट; 6 घायल

दोनों दोस्त घर पहुंचे तो डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। गौरव के घर नहीं आने पर परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर उन्हाेंने पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने जब गौरव के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने उसके नदी में डूबने की बात कही। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि गौरव के नदी में डूबने की सूचना के बाद जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था। मंगलवार देर शाम नदी से गौरव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें