फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज डिंपल और प्रज्ञा ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल के बेतालघाट में आठ से 11 जुलाई तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रुद्रपुर की डिंपल और खटीमा की प्रज्ञा ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रज्ञा की मां प्रभा जोशी बतौर टीम मैनेजर उनके साथ गईं थीं।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जिले भर से 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें छह बालक व चार बालिका वर्ग की खिलाड़ी शामिल थीं। रिंग ऑफिशियल मनोज सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में रुद्रपुर के पीयूष ने रजत पदक हासिल किया है।
वहीं काशीपुर के सम्मान ठाकुर व विशाल थापा ने कांस्य पदक अर्जित किया है। टीम के साथ कोच जरीन खान शामिल थीं। जिले के चार मुक्केबाजों की ओर से पदक अर्जित करने पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें