फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बकरी पालन के सिद्धांत’ किताब का विमोचन

विज्ञापन
पंतनगर विवि के प्राध्यापकों की पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विवि के प्रोफेसरों की ओर से संयुक्त रूप से लिखी गई किताब ‘बकरी पालन के सिद्धांत’ का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली स्थित नास कांप्लेक्स के पी. शिंदे सिंपोजियम हॉल में किया गया।
विज्ञापन

इस पुस्तक को विवि के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर बृजेश सिंह, प्रोफेसर देवव्रत सिंह, प्रोफेसर जेएल सिंह, प्रोफेसर एसके सिंह, सह प्राध्यापक डॉ. बीएन शाही और सहायक प्राध्यापक डॉ. बलवीर सिंह खद्दा ने संयुक्त रूप से लिखा है। एग्रीविजन की राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम में इस किताब का विमोचन किया गया।
यह किताब कृषि एवं पशुपालन के छात्रों, किसानों, बकरी पालकों, प्रसार कार्यकर्ताओं आदि के लिए उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में स्वामी कादृसिद्धेश्वर कनेरी मठ के डॉ. आरसी अग्रवाल, आईसीएआर के डीडीजी कृषि शिक्षा डॉ. एसके चौधरी, डीडीजी नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट निधि त्रिपाठी, छात्रसंघ अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय सूरज भारद्वाज, राष्ट्रीय आयाम प्रमुख एग्रीविजन डॉ. रघुराज, एग्रीविजन सलाहकार समिति के राष्ट्रीय प्रमुख शुभम पटेल राष्ट्रीय समन्वयक एग्रीविजन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें