फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटी बोलेरो कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बाइक सवार दो बदमाश चालक को नीचे उतार करऔर कुक को साथ लेकर बोलेरो वाहन ले उड़े। रुद्रपुर टोल प्लाजा पर बैरियर को टक्कर मारते हुए बदमाश सीधे निकल गए। यूपी के बिलासपुर में बदमाश कुक को गाड़ी से नीचे उतार फरार हो गए। पुलिस को बोलेरो लूट की सूचना मिली तो सितारगंज से लेकर रुद्रपुर तक पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने नगर के अलावा टोल प्लाजा और रुद्रपुर में कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

सिडकुल में राज श्यामा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है। शनिवार की रात कंपनी का कुक रितेश और चालक जीतेंद्र कुमार बोलेरो (यूके06 एएस 0954) से नानकमत्ता गए थे। रात करीब दस बजे दोनों लौटकर बिज्टी चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बोलेरो को रोक लिया और चालक जीतेंद्र को नीचे उतारकर बोलेरो लेकर भाग निकले। बोलेरो में बैठा कुक रितेश बदमाशों को देखकर सहम गया। बदमाश रुद्रपुर में एनएच 74 पर लगे टोल पर दनदनाते हुए निकल गए। इसके बाद बदमाश कुक को बिलासपुर, रामपुर में उतार गए। कुक ने कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को लूट की जानकारी दी। इधर, एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले में कुक से पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहे हैं। जल्द ही घटना की सत्यता सामने आ जाएगी।
किच्छा के पेट्रोल पंप में बिना रुपये दिए भरवाया भरवाया डीजल
किच्छा। सितारगंज से लूटी गई बोलेरो में बदमाशों ने नगर के बाईपास रोड पर स्थित आईओसी के पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था। डीजल भरवाने के बाद लुटेरों ने जैसे ही गाड़ी को तेजी से भगाया तो ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन जीतेंद्र और चंद्रपाल ने गाड़ी पर पत्थर फेंककर रोकना चाहा लेकिन लुटेरे गाड़ी लेकर भाग निकले। बाद में सेल्समैनों ने गाड़ी का अपनी बाइक से पीछा भी किया। पंप स्वामी राज पपनेजा ने बताया कि पहले बदमाशों ने 2000 का डीजल भरवाया और फिर कहने लगे कि टंकी पूरी भर दो जैसे ही टंकी भरी। सेल्समैन नोजल रखने लगा तभी बदमाशों ने गाड़ी भगा ली। सेल्समैनों ने पीछा करते करते ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी और अपनी बाइक तेजी से दौड़ाते हुए गाड़ी के करीब पहुंच गए। तब तक देवरिया का टोल आ चुका था। टोल पर बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी और बैरियर तोड़ते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें