फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: लीची के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या की गई

Fri, 27 Sep 2024 08:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

लीची के पेड़ पर एक युवक का शव लोवर के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर देकर युवक की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर में लीची के पेड़ पर एक युवक का शव लोवर के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर देकर युवक की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कुंडेश्वरी निवासी विकास उर्फ भूरा (20) पुत्र दीपक सिंह हलवाई का काम करता था। बीते बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे उसने घर पर मोबाइल चार्जिंग पर लगाया और कहा कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। पूरी रात बीत गई लेकिन वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह मृतक के भाई योगेश को किसी ने सूचना दी, कि ग्राम जैतपुर रोड पर लीची के बाग में उसके भाई का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा और शव को पेड़ से उतारकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जिस लोवर को था पहना, उसी से लगाया फंदा

विज्ञापन

इधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई आकाश ने बताया कि मृतक अविवाहित था और बुकिंग पर हलवाई का काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बताया कि जो लोवर उसने पहन रखी थी उसी से उसने फंदा लगाया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण फंदे पर लटकना है।

परिजन की ओ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार मामले की जांच की जा रही है।
-अभय सिंह, एसपी काशीपुर

Trending Videos
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते फंदे पर झूला युवक
काशीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छत्तीसगढ़ हाल निवासी कुंडेश्वरी रोड स्थित पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास निवासी दर्शन सिंह (20) पुत्र देव कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते घर के दूसरी मंजिल में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देव कुमार ने बताया कि लगभग छह महीने पहले वह यहां पर अपनी पत्नी उत्तरा बाई, बेटी शालू, दामाद सुनील व बेटा दर्शन सिंह के साथ यहां मेहनत-मजदूरी करने आए हैं।

बताया कि वे द्रोणा माइनर नहर में चल रहे सड़क निर्माण के लिए मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को सभी लोग काम पर चले गए थे। बेटा दर्शन ने कहा कि वह आज काम पर नहीं जाएगा। शाम को सभी लोग घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बंद था। पीछे के दरवाजे से अंदर गए तो देखा कि वह फंदे से झूल रहा है।

बताया कि काफी समय पहले वह लोग चेन्नई काम करने गए थे। वहीं पर किसी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था, लेकिन उन्होंने कभी उसका मोबाइल नहीं देखा और न ही कभी बात करते सुना। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें