फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद हैवानियत: हाईवे पर मिला कटा हाथ, एक किमी दूर नहर में मिला शव

Fri, 10 Apr 2026 01:39 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

किच्छा हाईवे पर कटे हाथ से शुरू हुई जांच ने बड़ा खुलासा किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में श्रमिक की मौत के बाद शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
किच्छा में शव को दफनाने के शक में जेसीबी से खुदाई कराती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा हाईवे किनारे मिले कटे हाथ से शुरू हुई जांच शुक्रवार को एक सनसनीखेज अपराध की तह तक पहुंचकर खत्म हुई इंटर्राक कंपनी में कार्यरत श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने पहले शव दफनाने के शक में मौके पर मजदूरों से खुदाई कराई। फिर जेसीबी बुलाकर गड्ढा खुदवाया लेकिन शव नहीं मिला। अंततः सीसीटीवी फुटेज और तलाशी के आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नहर तक पहुंची जहां से रामवीर का शव बरामद हुआ।

शुक्रवार सुबह दुर्घटनास्थल के पास रामवीर का कटा हाथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका हुई कि युवक की हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है। पुलिस ने पहले मौके पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली के आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मजदूर बुलाकर खुदाई शुरू कराई गई।

खुदाई के दौरान पत्थर निकलने पर मजदूरों ने काम रोक दिया जिसके बाद जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। करीब एक घंटे तक पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा गया लेकिन शव नहीं मिला। इससे पुलिस की शंका और बढ़ गई और आसपास का इलाका खंगाला गया।

सीसीटीवी से बदली जांच की दिशा

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में फंसी दिखाई दी थी। उसे निकालने के लिए देर रात हाइड्रा मशीन लाई गई थी। उसी दौरान एक कार के पहुंचने की भी जानकारी मिली। इससे आशंका बनी कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शव को दफनाने का प्रयास किया होगा।

टोल कैमरे से सुराग, नहर से मिला शव
गड्ढे में कुछ न मिलने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। टीम टोल प्लाजा पहुंची, जहां यह उम्मीद थी कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे निकलते हुए कैमरे में दिखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद आसपास तलाश की गई और घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नहर से शव बरामद कर लिया गया। आशंका है कि हादसे में रामवीर का हाथ कट गया और चालक ने बचने के लिए शव को नहर में फेंक दिया।

भीड़ और जाम से बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन

हाईवे पर जेसीबी से खुदाई शुरू होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को कई बार लोगों को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान यातायात भी बाधित होता रहा जिससे पुलिस को व्यवस्था संभालने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। रामवीर का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने बताया कि रामवीर का विवाह वर्ष 2012 में हुआ था और उसका 11 वर्षीय पुत्र है। वह किच्छा के वनखंडी कॉलोनी में किराये पर अकेला रहता था।

अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
 पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई यशदेव सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की गई। कटे हाथ मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से मिट्टी, खून के निशान सहित कई नमूने एकत्र किए। हालांकि कंपनी परिसर से कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला।

यह है पूरा मामला
बिजनौर (यूपी) निवासी 42 वर्षीय रामवीर सिंह किच्छा स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। आठ अप्रैल की रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर वह पैदल कमरे के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सहकर्मी ने जानकारी दी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज में वह कमरे की ओर जाता दिखाई दिया। आरोप है कि फैक्टरी से करीब 500 मीटर दूर रुद्रपुर की ओर जा रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने शव को हटाकर नहर में फेंक दिया।

तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ गैर इरादतन का हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।-अजय गणपति, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें