फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: भाखड़ा किनारे मिला शव...शरीर पर थे जले के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच शुरू

Tue, 24 Sep 2024 11:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, गदरपुर

सार

भाखड़ा नदी के किनारे 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में जला हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

गदरपुर में भाखड़ा नदी के किनारे 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में जला हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। महतोष पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कुंदन नगर नंबर पांच निवासी आसेराम का बेटा मनोज सैनी सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी।

 

उन्होंने आसपास मनोज सैनी के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। करीब छह बजे कुछ ग्रामीण पास में ही बहने वाली भाखड़ा नदी के किनारे गए तो उन्होंने मनोज को अचेत अवस्था में लेटे देखा। उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। उन्होंने भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग को घटना से अवगत कराया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसओ जसवीर सिंह चौहान, महतोष चौकी प्रभारी पवन जोशी और एसआई मुकेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने मनोज सैनी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांचकर कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा से चंद कदम दूर शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश, दो पक्ष आमने-सामने; इस वजह से हुआ हंगामा

मजदूरी करता था मनोज

विज्ञापन

मनोज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मनोज मिलनसार स्वभाव का था और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था। तीन भाइयों में सबसे बड़े मनोज सैनी का सात वर्ष पूर्व बरहेनी निवासी किरण से विवाह हुआ था। उसकी एक बेटी है। उसका मझला भाई संजय सैनी भी मजदूरी करता है और तीसरा भाई सुनील सैनी मध्य प्रदेश में काम करता है, जिसको मनोज सैनी की मौत की सूचना दे दी गई है। इधर ग्रामीणों के अनुसार वह नशे का भी आदी था।

मनोज सैनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की जानकारी हुई है। मौत की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगी।

विज्ञापन

-अभय सिंह, एसपी काशीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें