फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazpur: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं...हवाई फायरिंग का भी आरोप, खनन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

Mon, 29 Apr 2024 12:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Bazpur News: कोसी नदी दाबका पार में खनन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। आरोपियों पर तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग करने और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगा है। 
विज्ञापन
बाजपुर कोसी नदी क्षेत्र में खनन को लेकर भिड़ते लोग। स्रोत एक ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसी नदी दाबका पार में खनन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। आरोपियों पर तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग करने और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगा है। मामले में तीन नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20/25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को कोसी नदी दाबका पार में काशीपुर के गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं। मारपीट में हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह, पाला सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष सिंह, भजन सिंह निवासी गांव गोबरा नई बस्ती बाजपुर घायल हो गए। इस घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

वहां मौजूद इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घायलों को बाजपुर के उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरवंश सिंह, सुलेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: नैनीताल के जंगलों में लगी आग गांव तक पहुंची, ग्रामीणों में हड़कंप; हरकत में आया वन विभाग
विज्ञापन


कोसी नदी क्षेत्र में विवाद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शांतिभंग करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हवाई फायरिंग होने की भी सूचना मिली है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी को सौंपी गई है।
-अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें