फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में भाजपा निकालेगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में भाजपा निकालेगी रैली
विज्ञापन

काशीपुर और जसपुर में हुई कार्यशाला में सीएए की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर/जसपुर। काशीपुर नवीन मंडी विश्रामगृह में बृहस्पतिवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यशाला हुई।
कार्यक्रम संयोजक रविंद्र बजाज, मेयर ऊषा चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी व राम मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रविंद्र बजाज ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा सीएए पर जनता में भ्रांतियां फैलाई जा रही है। जनता को सीएए की सही जानकारी देने के लिए एक जनवरी से 15 जनवरी के कार्यक्रम होंगे। बजाज ने कहा कि हर मंडल में रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंतजार हुसैन, डॉ. गिरीश तिवारी, जेएस नरुला, सीमा चौहान, गुरविंदर चंडोक, पार्षद राजकुमार सेठी, मनोज बाली, रजत सिद्धू, मंजू यादव, योगेश सैनी आदि थे।
इधर, भाजपा महुआडाबरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। यह कार्यक्रम दो से 15 जनवरी तक होंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में हुई बैठक में बताया कि रैली के संयोजक पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल होंगे। भाजपा महुआडाबरा के मंडल अध्यक्ष विनीत चौहान ने बताया कि विधानसभा के तीनों मंडलों में सीएए के समर्थन में 30 हजार पत्रों का वितरण किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मंडल संयोजक विकास शर्मा, वीरेंद्र चौहान, अमित नारंग, मुकेश कुमार, मनीष सिंह, जितेंद्र चौधरी, सतीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

फोटो - 02केएसपी 02पी-काशीपुर में कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता।
सीएए को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम करेंगे दूर
खटीमा। सीएए के समर्थन में बृहस्पतिवार को विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आभार रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताआें की बैठक ली।
कहा कि आगामी पांच जनवरी को भाजपा भी आम जनता के बीच जाएगी। कहा कि रामलीला मैदान से तहसील तक निकलने वाली रैली की तैयारियां तेज कर दी है। बैठक में मंडल प्रभारी मनोज पाल, रैली प्रमुख हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री राजपाल सिंह, नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, किशन सिंह किन्ना, कन्हैया लाल, दीपक तिवारी, रमेश जोशी, अमित पांडे, मुकेश रोहेला, धन सिंह, अनिल चंद, आदेश ठाकुर, ललित बिष्ट, रमेश भंडारी, गोपाल बोरा, गोविंद मेहता, मीना देवी, मान सिंह सामंत आदि थे। इधर, विधायक धामी ने चकरपुर में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। बैठक मंडल अध्यक्ष नवीन कन्याल, भैरव दत्त पांडे, संदीप राणा, मोहन जोशी, बबलू भंडारी, रमेश पांडे आदि रहे। इधर, लोनिवि अतिथि गृह में विधायक धामी के समक्ष विकास कार्यों से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर आए रमेश भंडारी व ललित बिष्ट के साथ कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। इधर, विधायक ने सीएम राहत कोष के 20 लाभार्थियों को चार लाख के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

फोटो-02केटीएम01पी
एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में निकलेगा आज जुलूस
खटीमा। भाकियू के अम्बावाता गुट के जिलाध्यक्ष डॉ. सुकुमार विश्वास ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एनआरसी एवं सीएए के समर्थन में तीन जनवरी शुक्रवार को दोपहर एक बजे रामलीला मैदान झनकईया से बाईसपुल तक जुलूस निकाल कर मिष्ठान वितरण करेगा। इसको लेकर उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट को पत्र दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें