फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दबंगों की शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे भाजपा नेता

Sun, 05 Oct 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा के भरतपुर-मेघावाला मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने एक सामूहिक पत्र देकर गांव के एक दबंग व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा नेता ने एसडीएम चतर सिंह चौहान को बताया कि ग्राम तीरथनगर भोगपुर डैम निवासी एक परिवार शौचालय का गंदा पानी सड़क पर छोड़ देता है। आरोप है कि उसने सरकारी हैंड पंप पर बिजली की मोटर लगाकर कब्जा किया है। आरोपी परिवार का एक व्यक्ति गांव में अवैध मावे की भट्टी का कारोबार करता है और इसी भट्टी में आग जलाने के लिए जंगल से अवैध लकड़ी काट कर लाता है। साथ ही दूध की बड़ी बड़ी केन में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने पर आरोपी परिवार जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसडीएम ने बताया आरोपों की जांच के लिए संबंधित विभाग को शिकायत हस्तांतरित की गई है। इस दौरान प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, सरवन सिंह, राजू सिंह, मंगत सिंह, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह, रणजीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें