फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष: मदन कौशिक

विज्ञापन
काशीपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त को देहरादून आ रहे हैं। वह 21 अगस्त तक उत्तराखंड में रहेंगे। वह आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारी का जायजा लेंगे। देहरादून में नड्डा पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और हरिद्वार में संतों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

शहर के एक सभागार में आयोजित पार्टी के विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे मदन कौशिक ने पत्रकारों से कहा कि नड्डा के भ्रमण से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। बूथ स्तर पर तैनाती के लिए प्रदेश में 25 हजार स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम दिसंबर तक चलेंगे। वहां पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, गुरविंदर चंडोक आदि थे।
दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
काशीपुर। भाजपा विस्तार वर्ग के दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में 70 विधानसभाओं के एक- एक पूर्णकालिक विस्तारक शामिल होंगे। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष, विस्तारक प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें