सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
अजय भट्ट के प्रस्तावक सीएम धामी, विधायक अरोरा, राम सिंह कैड़ा और मंत्री बहुगुणा थे।
नामांकन करने के बाद बाहर आए मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस में टिकट घोषणा पर देरी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को पता है कि परिणाम क्या होने वाला है। उन्होंने तंज कसा कि हर बार टिकट को लेकर सिफारिश चलती थी लेकिन इस बार टिकट न मिले, इसके लिए सभी उनके नेताओं ने प्रयास किया है। इसी वजह से उनके टिकट घोषणा में में देरी हुई है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के बाहर बने प्रवेश गेट पर विधायक अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, त्रिलोक सिंह चीमा, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू सहित अनेक नेता मौजूद रहे।