दरअसल वर्ष 2019 में अजय भट्ट को पहाड़ से उतारकर तराई-भाबर की सीट का प्रत्याशी बनाया गया था। उस समय उनके पास प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी था। उनके सामने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बड़ी चुनौती थे लेकिन भट्ट ने हरीश रावत को तीन लाख 39 हजार 96 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया था। इस बंपर जीत की बदौलत ही उन्हें रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री बनाया गया था।
पिछले चुनाव में दिए गए शपथपत्र में उनके पास सोना 94.8 ग्राम था और चांदी 2.8 किलोग्राम थी। इस चुनाव में दिए शपथपत्र में उनके पास सोना 104.80 ग्राम और चांदी 2.80 किलोग्राम है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।
अजय भट्ट (भाजपा प्रत्याशी)
आयु: 64
पिता का नाम: कमलापति भट्ट
पता: गांधी चौक, सदर बाजार रानीखेत जिला अल्मोड़ा।
संपत्ति का ब्योरा
नकदी: 386000 रुपये
पत्नी के पास नकदी : 90,500 रुपये
वाहन : दो मारुति जिप्सी और एक वोक्सवैगन वर्टस कार, पत्नी के पास : स्विफ्ट डिजायर
सोना: 104.80 ग्राम, चांदी: 2.80 किलोग्राम
पत्नी के पास सोना: 603.50 ग्राम, चांदी: 1.25 किलोग्राम
कुल चल संपत्ति की कीमत : 98,05,377 रुपये
पत्नी के नाम पर : 10219811 रुपये
कुल अचल संपत्ति: 2639800 रुपये
पत्नी के नाम : 2,60,50,000 रुपये।
बैंक ऋण व देय-पत्नी पर: 1905347 रुपये
अपराध: शून्य
शिक्षा: विधि स्नातक।