फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाकियू ने लगाया फर्जी तरीके से धान तौलने का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। भाकियू (अराजनैतिक) ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सितारगंज में व्यापारियों के धान को फर्जी तरीके से तौलने का आरोप लगाया है। किसानों ने इसकी जांच के लिए सीएम धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविंद्र जुवांठा को सौंपा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में कुल छह क्रय केंद्र है। आरोप लगाया कि इन केंद्रों पर एसएमओ ने फर्जी कागजों के आधार पर व्यापारियों से उनका धान क्रय किया है। उन्होंने सीएम धामी से उक्त क्रय केंद्रों पर तौले गए धान की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा कि जांच कमेटी में भाकियू के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए ताकि किसानों और व्यापारियों के तौले गए धान की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने चेताया कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वह उग्र आंदोलन अथवा धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसाहब सिंह गिल, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें