फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदुखत्ता की कंचन का अंडर-19 यूपी महिला क्रिकेट टीम में चयन

Thu, 26 Oct 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
विज्ञापन
कंचन परिहार खेल अभ्यास करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बिंदुखत्ता (लालकुआं) निवासी कंचन परिहार को अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया है। कानपुर के कमला किशोर क्रिकेट क्लब मैदान में 10 से 12 अक्तूबर तक आयोजित प्रतिभा खेल शिविर में उनका चयन किया गया। 
विज्ञापन


शिविर में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से कुल 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कंचन का चयन यूपी की 16 सदस्यीय टीम में विकेट कीपर और बल्लेबाज के रूप में किया गया है। 
कंचन के कोच एवं पंतनगर विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. एचएस पपोला ने बताया कि संसाधनों का अभाव होते हुए भी कंचन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि कंचन ने बिंदुखत्ता स्थित अमृति देवी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण हासिल किया है। एकेडमी भी संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। कंचन ने बताया कि उसका सपना राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना है।
विज्ञापन


15 वर्षीय कंचन हरीश पंवार स्कूल बिंदुखत्ता में 11वीं की छात्रा है। उसके पिता गोपाल सिंह परिहार बिंदुखत्ता में बढ़ईगिरी का लघु व्यवसाय करते हैं। माता रेखा परिहार ओखलकांडा ब्लॉक के क्वेदल गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। जबकि भाई योगेश परिहार आठवीं का छात्र है।

अमृती देवी क्रिकेट एकेडमी के संचालक गोपाल सिंह परिहार ने बताया कि कंचन को इस मुकाम तक पहुंचाने में अमेनिटी स्कूल, रुद्रपुर के प्रबंधक सुभाष अरोड़ा, कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और पंतनगर के सहायक निदेशक डॉ.एचएस पपोला का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें