फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान पकड़े जाने पर व्यापारियों का हंगामा

Thu, 26 Oct 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
विज्ञापन
खटीमा में अमाऊं में कस्टम द्वारा लाए जा रहे सामान को रोकते व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार सुबह लोहियाहेड रोड पर दिल्ली से आने वाली निजी बस से कुछ व्यापारी अपना माल उतार रहे थे। इस दौरान यहां से बरेली की कस्टम निवारक दल की टीम जा रही थी। जब कस्टम की टीम रिक्शे में लदे सामान को लेकर आने लगी तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया। अमाऊं के पास व्यापार मंडल महामंत्री सतीश गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने सामान रोक लिया। यहां काफी देर तक व्यापारियों व कस्टम के अधिकारियों में बहस हुई। 
विज्ञापन


बरेली से कस्टम निवारक दल एक फरार तस्कर की तलाश में नगरा गांव से वापस आ रहा था। इस बीच उन्हें लोहियाहेड रोड से बाजार की ओर सामान लेकर आ रहे एक रिक्शा चालक को रोका। यह रिक्शा यहां पर दिल्ली से आने वाली निजी बस में आए व्यापारियों के सामान को लेकर उनके प्रतिष्ठानों की ओर जा रहा था। सामान को नेपाल से आने का संदेह होने पर कस्टम की टीम ने रिक्शा रोक लिया। व्यापारी कस्टम द्वारा सामान लेकर जाने का विरोध करने लगे।

विरोध के बावजूद कस्टम के अधिकारी सामान लेकर कस्टम आफिस ले आए। यहां पहुंचे व्यापारी नेता तरुण ठाकुर और भाजपा नगर अध्यक्ष अग्रवाल ने कस्टम अधिकारियों से कहा कि यह सामान आजाद मार्केट में फड़ लगाने वाले छोटे व्यापारियों का है। यह व्यापारी थोड़ा बहुत सामान दिल्ली से लेकर आते हैं। सामान की जांच करने पर दिल्ली से लाया गया हौजरी, ऊन, जींस की पेंट और जैकेट थी। जांच में संतुष्ट होने पर कस्टम के अधिकारियों ने व्यापारियों को माल वापस कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें