फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: बाइक सवार वीडियोग्राफर की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया वाहन था

Mon, 22 Dec 2025 10:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में घर लौट रहे बाइक सवार वीडियोग्राफर अनिकेत सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में घर लौट रहे बाइक सवार वीडियोग्राफर अनिकेत सिंह (23) पुत्र बलवीर सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीते रविवार को अनिकेत सिंह निवासी ग्राम रामूवाला, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (यूपी) अपने मामा के घर काशीपुर के ग्राम लालपुर बक्सौरा आया था और देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या पुलिस चौकी से पहले स्पीड ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूर्या पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी जिस पर परिजन उसे गंभीर हालत मेें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वीडियोग्राफी के साथ कंप्यूटर कोर्स कर रहा था अनिकेत

विज्ञापन

मृतक के चाचा नरेश सिंह ने बताया अनिकेत के पिता बलवीर सिंह ब्लॉक कार्यालय में सर्विस करते हैं। अनिकेत शादी-पार्टी में वीडियोग्राफी और गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। इसके अलावा वह कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। बताया कि एक महीना पहले उसके बड़े भाई सचिन की ग्राम चकरपुर अलीगंज यूपी से शादी हुई थी। घर में बहू आने की खुशियां थीं कि अचानक यह घटना घट गई। बताया कि अनिकेत का एक बड़ा भाई सचिन, बहन किरन और कंचन, माता संतोष देवी व पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें