फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार फायर कर्मचारी की मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। रुद्रपुर हाईवे पर स्थित लेवड़ा नदी के पास डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार 56 वर्षीय दमकल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की गाड़ी से घायल को उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन


केलाखेड़ा थाने में बेतालघाट तिवारी गांव जिला नैनीताल हाल निवासी जसपुर खुर्द, काशीपुर निवासी पंकज सिंह जलाल ने तहरीर दी। बताया कि मंगलवार सुबह उनके पिता डूंगर सिंह काशीपुर से पंतनगर एयरपोर्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान हाईवे स्थित होटल सेवन हेवन के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे डंपर ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल बाजपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने पंकज सिंह जलाल की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें