फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंंतनगर। हल्द्वानी-बरेली राजमार्ग पर शांतिपुरी माइनिंग चेकपोस्ट के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा और शव पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग तीन बजे उन्हें डायल 112 पर सूचना मिली थी कि शांतिपुरी पुरानी माइनिंग चेक पोस्ट के पास बाइक सवार दंपति को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही चीता मोबाइल पर एसआई हेमचंद्र सिंह हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
वहां उन्होंने बाइक संख्या यूके 06/सी 8527 के चालक सोमपाल (52) पुत्र राम सिंह निवासी शांतिपुरी नंबर-दो को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। जबकि उसकी पत्नी मोरकली (45) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घायल सोमपाल को निजी वाहन से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बहेड़ी निवासी सोमपाल सपरिवार शांतिपुरी नंबर-दो में रहकर लीज पर खेती बाड़ी करता है।
उसके परिवार में पत्नी मोरकली, एक पुत्र और एक पुत्री (दोनों विवाहित) हैं। बृहस्पतिवार सुबह पति-पत्नी दोनों दवाई लेने बाइक से बरेली गए थे। जहां से वापस लौटते समय शांतिपुरी चेकपोस्ट के पास यह हादसा हो गया। पुलिस वन विभाग के बैरियर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें