एक छात्रा ने अपनी बड़ी बहन का एटीएम चुराकर उससे मोबाइल सहित 27 हजार रुपए का सामान खरीद डाला। खाते से रुपए निकलने का एसएमएस आया तो युवती से होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो छोटी बहन की करतूत पकड़ में आ गई। मामला परिवार का होने की वजह से परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती बाजपुर रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में नौकरी करती है। उसकी छोटी बहन से एक संस्थान में पढ़ाई करती है। कुछ दिन पहले बड़ी बहन का एटीएम चोरी हो गया। अज्ञात चोर ने एटीएम का इस्तेमाल कर 27 हजार रुपए का सामान खरीद डाला। खाते से रुपए निकलने से मॉल में काम करने वाली युवती के होश फाख्ता हो गए।
उसने इसकी शिकायत कटोराताल चौकी इंचार्ज प्रहलाद बिष्ट से की। एसआई प्रहलाद ने बताया कि जांच में पता चला कि छोटी बहन ने ही ही उसका एटीएम चुराकर उससे शॉपिंग की थी। उसने अपनी गलती भी मान ली। परिवारिक मामला होने की वजह से परिजनों ने बात को आगे नहीं बढ़ाया।