फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण के लिए मुस्तैदी से जुटें : एसएसपी

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाईन में क्राइम बैठक लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम बैठक में जिले के अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।


एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए मुस्तैदी से काम करें, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर भी फोकस करें। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद के समस्त ऐसे लोगों की सूची तैयार करें जिनसे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए गए जनसहभागिता कार्यक्रम में भी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने बताया कि 31 दिसंबर तक यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें श्रमिकों के सत्यापन के साथ ही चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की जाएगी। वहां पर एएसपी देवेंद्र पिंचा, कमलेश उपाध्याय, मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम टीडी वैला, सीओ राजीव मोहन, हरीश मेहरा, राजेेश भट्ट, जीसी टम्टा, सीएफओ एनएस कुंवर आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें