फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल की दुकान में आग, लाखों का माल राख

Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से साइकिल की एक दुकान में आग लग गई। जिससे  लाखों का माल राख हो गया। सूचना पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर निवासी रामप्रकाश की महाराणा प्रताप चौक पर राम साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। बीते रविवार को रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर चले गए। देर रात करीब सवा 12 बजे दुकान से धुआं उठता देख किसी व्यक्ति ने दुकान के पास ही स्थित बजाज एजेंसी में बाहर से लिखे नंबर पर फोन किया। एजेंसी स्वामी द्वारा रामप्रकाश को सूचना दी गई। जिससे दुकान स्वामी समेत तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दुकान स्वामी ने बताया कि आग से दुकान में रखी 10 तैयार साइकिल, एक टीवी, एक इंवर्टर, पंखा, दर्जनों टायर ट्यूब, फर्नीचर समेत करीब 12 लाख का माल जलकर राख हो गया। व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें