काशीपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर विषय पर जिला स्तरीय क्विज का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 17 विद्यालयों से आए 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, स्वदेशी भावना के प्रति जागरूकता, देश की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और निस्वार्थ सेवा के प्रति सम्मान भाव जागृत करना रहा।