सितारगंज सरकारी अस्पताल में एमओयू पर हस्ताक्षर करते सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल व बालाजी ग्रुप के अधिक?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अस्पताल को गोद लेने वाली फैक्टरी बालाजी ग्रुप और स्वास्थ्य विभाग के बीच एमओयू साइन हो गया है। करीब पांच करोड़ की लागत से अस्पताल के सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। इसी महीने कंपनी की ओर से भूमि पूजन कर कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस पंचपाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या और फैक्टरी की तरफ से सीएसआर मद के हेड नीरज अहलूवालिया, तकनीकी विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा और एस. आनंद ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
चिकित्साधीक्षक डॉ. आर्या ने बताया कि अस्पताल में नया प्रशासनिक भवन, सभागार, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, पुरुष एवं महिला वार्ड, ओपीडी कक्ष, आपातकालीन कक्ष, शल्य क्रिया कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी और आयुष कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की लागत करीब पांच करोड़ रुपये होगी और दो साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। (संवाद)