फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के बाहर ब्राह्मण संगठन का प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। छह दिन पूर्व घर से ड्यूटी के लिए निकले युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने पर खफा अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक की शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसएसपी ने संगठन के पदाधिकारियों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचे ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि रॉयल रेजिडेंसी निकट देव होम्स रुद्रपुर निवासी विनोद सारस्वत 26 फरवरी को घर से काशीपुर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन कंपनी में नहीं पहुंचे। कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना विनोद की पत्नी को देने के साथ ही बताया कि उनके पास कंपनी की रकम भी है।
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस उनकी तलाश नहीं कर रही है। लापता व्यक्ति के साथ अनहोनी की आशंका हो सकती है। एसएसपी ने संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। एसएसपी ने बताया कि लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। बहुत जल्द लापता युवक को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहां ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष नागेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष बरेली मुकेश शर्मा, सुरेंद्र चंद्र शर्मा, मदन मोहन, रमेश सारस्वत आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें