फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरिकेडिंग से टकराया टेंपो, मालिक की मौत

Thu, 18 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर क्षेत्र में पटवारी भर्ती दौड़ के लिए सड़क पर लगाई बेरिकेडिंग एक टेंपो मालिक के लिए जानलेवा साबित हुई। लालकुआं से रुद्रपुर आ रहा टेंपो बेरिकेडिंग से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार उसके मालिक की मौत हो गई। हादसे में चालक को भी चोटें पहुंची हैं। टेंपो में सवार एक फैक्ट्री के श्रमिक मामूली चोटें होने के कारण दूसरे टेंपो में बैठकर फैक्ट्री चले गए।
विज्ञापन

 
 जिला प्रशासन ने बीते 15 फरवरी से पटवारी भर्ती के लिए होने वाली अभ्यर्थियों की दौड़ के लिए हल्दी से लेकर एयरपोर्ट पंतनगर तक सड़क में बेरिकेडिंग लगा रखी हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह लालकुआं से रुद्रपुर आ रहा टेंपो संख्या यूके04टीए 6952 पंतनगर जीजीआईसी के समीप बेरिकेडिंग से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि बेरिकेडिंग में लगाई गई बल्ली टेंपो में बैठे उसके मालिक देवेंद्र सिंह दानू (40) पुत्र श्याम सिंह निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं के सिर से जा टकराई।

108 एंबुलेंस से देवेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे हैं और वह बिंदुखत्ता में एक स्कूल भी चलाता था। हादसे में चालक कुंदन सिंह निवासी बिंदुखत्ता भी घायल हुआ है। अस्पताल में मौजूद अन्य चालकों ने बताया कि टेंपो में एक फैक्ट्री के चार श्रमिक भी बैठे थे, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें पहुंची थी। वे अस्पताल जाने के बाद दूसरे टेंपो में अन्य फैक्ट्री चले गए। पुलिस ने देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें