फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार: बेहड़

विज्ञापन
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तिलकराज बेहड़ का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/किच्छा। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बेहड़ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से मिली जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करेंगे। वर्ष 2022 के चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने बेहड़ को फूलमालाओं से लाद दिया। बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी उन पर खरा नहीं उतर सकी। प्रदेश का युवा, किसान व सभी वर्ग परेशान हैं। भाजपा पांच साल में तीन मुख्यमंत्री इस राज्य को दे पाई। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। वहां पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, प्रेम आर्य, मोहन पांडेय, जगदीश तनेजा, मीना शर्मा आदि थे। इधर, किच्छा में बेहड़ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। वहां पर चेयरमैन दर्शन कोली, भूपेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश दुआ, सभासद फिरासत खान, आरिफ, सुनीता कश्यप, गिरीश चिटकारा, अशोक सिड़ाना, अक्षय बावा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें