फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काॅलेज से घर लौट रहे बीबीए के छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 29 Apr 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काॅलेज से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे बीबीए के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जयनगर दिनेशपुर निवासी दीपक कोहली (20) पुत्र मदन राम रुद्रपुर के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार को छुट्टी के बाद छात्र अपनी बाइक से घर लौट रहा था। बगवाड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता पुलिस से सेवानिवृत हैं। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें