फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंती देवी की पूजा का विधिवत शुभारंभ

Sat, 13 Apr 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूजा में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला समिति की ओर से चैत्र नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंदिर प्रांगण में बसंती देवी की पूजा का विधिवत शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को सप्तमी विहित पूजा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


शुक्रवार की तड़केे हरि मंदिर के कामना सागर से लाए गए जल से नव पत्रिका को स्नान कराया गया। इसके बाद नव पत्रिका को मंदिर प्रांगण में लाकर स्थापित किया गया। मुख्य पुरोहित ने मंगल ध्वनि के बीच सभी देवी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की।

दिन में सप्तमी विहित पूजा में शक्ति की देवी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। शनिवार को महाअष्टमी पूजा में महामाई के चरणों में फल और सब्जियों की प्रतिकात्मक बलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें