गांधी पार्क में खेले जा रहे स्व. सुशीला तिवारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को खेले गए क्वाटर फाइनल मैच में बरेली स्टेडियम के हरफन मौला खिलाड़ी प्रशांत शर्मा की 78 रनों की पारी से बरेली की टीम ने हल्द्वानी कोल्टस को 113 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम की के बल्लेबाजों ने 253 रनों का विशाल स्कोर बनाया। प्रशांत शर्मा ने आक्रामक 78 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाये। कप्तान माजिद ने सात छक्कों की मदद से 26 गेंदों में 58 रन बनाये। प्रशांत शर्मा को स्व. किशोर मिड्डा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच दिया गया। जवाब में खेलते हुए हल्द्वानी कोल्टस की टीम 140 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान मयंक मिश्रा सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 5 छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 50 रन बनाये। बरेली की तरफ से इकरार और नाजिम ने तीन-तीन विकेट लिये। अंपायरिंग नवीन टम्टा और आकाश मेहता ने की। स्कोरिंग अभिषेक और आदिल ने की। इससे पूर्व अंतिम क्वाटर फाइनल मैच का उद्घाटन कुमांऊ विवि के खेल निदेशक नागेंद्र शर्मा और वर्मा बिल्डर्स के एमडी राजीव वर्मा ने किया। वहां पर सुधीर मिश्रा, अनिल शर्मा, जकी रजा, कुंदन आदि भी थे।