फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : महुआडाबरा में बरात रोकी और कम किए बराती

विज्ञापन
जसपुर में सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान एक बरात में बरातियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने उसे बॉर्डर पर रोक दिया। कुछ समय बाद कोतवाल ने 20 बरातियों को बारात में शामिल होने की इजाजत दी। इसके बाद ही बारात आगे बढ़ी।
विज्ञापन

महुआडाबरा नगर पंचायत निवासी कबीर अहमद की पुत्री का रविवार को निकाह था। उसकी बारात ग्राम रेहड उत्तर प्रदेश आई थी। बारात में बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने उसे बॉर्डर पर रोक लिया। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि वर एवं वधू पक्ष के लोगों के 20-20 की संख्या में बारात में शामिल होने की परमिशन दी गई है। उधर, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि विदेश से आए दो लोगों मोहियुद्दीन (21) निवासी मोहल्ला नई बस्ती और ग्राम शिवका निवासी नबी अहमद (27) का टीम ने परीक्षण किया। दोनों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। उन्हें 14 दिन तक घर पर ही रहने की सलाह दी गई। संवाद
नादेही चीनी मिल भी बंद
जसपुर जनता कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने नादेही चीनी मिल को बंद करा दिया। मिल में काम कर रहे डेढ़ सौ श्रमिकों, कर्मचारियों को उनके घर भेज दिया गया। मिल परिसर में मौजूद किसान प्रशासन के इस निर्णय से आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपना गन्ना लेकर अब कहां जाएं। मिल प्रधान प्रबंधक ने बताया कि मिल यार्ड में करीब 7000 क्विंटल गन्ना पड़ा है। प्रशासन का आदेश मिलने पर मिल को फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें