खटीमा के सुरई रेंज स्थित भारामल मंदिर में बाबा और सेवक की बीती रात लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक सेवक को बदमाश मरा समझकर छोड़कर भाग गए। ये पढ़ें- Uttarakhand Weather Alert: पहाड़ से लेकर मैदान तक कांपा उत्तराखंड, ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग का अलर्ट जारी मृतक बाबा हरीगिरि महाराज और सेवक रूपा का शव मंदिर परिसर में बरामद किया गया। घायल दूसरा सेवक नन्हे खटीमा नागरिक अस्पताल में भर्ती है। एसडीएम और एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। हत्याकांड की वजह अभी पता नहीं।