यूपी के रामपुर जिले में वाल्मीकि समाज के मुस्लिम धर्म अपनाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खान का पुतला फूंका। बुधवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने आजम खान के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद नगर निगम में पुतले को आग के हवाले किया। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि उनके इशारे पर ही वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है। कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने के लिए ऐसा कार्य किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सपा और आजम खान के इशारे पर ही वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने धर्मांतरण की निंदा की। इस मौके पर संजीव, रामबाबू, सुनील, अनिल आजाद, अशोक आदिवासी, किशनलाल, राजू, रंजीत बाला, ज्ञानचंद, मुकेश, सोमवती, अंकुश, संजय वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
उधर बाजपुर में उत्तराखंड प्रदेश वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने रामपुर मामले में तहसीलदार सुदेश चंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 80 वाल्मीकि परिवारों को भेजे गए नोटिस निरस्त करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में कृष्णावतार प्रेमी, अंकित कुमार, सतीश कुमार, अमरजीत, चंद्रपाल, राजू, विशाल, गौतम, सुनील, सुरेश, दीपक, रिंकू, हरदेव शामिल थे। इधर विहिप ने प्रदर्शन कर शहीद भगत सिंह चौक पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। उसके बाद एसडीएम कोर्ट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरिदत्त कौशिक, प्रशांत चौधरी, प्रियांशु, भगवंत मियान, चरनजीत शर्मा, जेपी गुप्ता, निरंजन सैनी, अरविंद, तेजपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
काशीपुर में महेशपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में रमेश साहू की अध्यक्षता में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तरांचल स्वच्छकार संघ की बैठक हुई। बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र बेदी ने कहा कि यूपी के मंत्री आजम खां अतिक्रमण हटाने के नाम पर वाल्मीकियों को उजाड़ रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की सौदा, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष विनय चौधरी, भावाधस के प्रांतीय प्रचारक जितेंद्र देवांतक, सफाई कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष रामलखन ठाकुर, गुरुदयाल सौदा, सुभाष ड्राइवर, राजेश ड्राइवर, अजय सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।
उधर किच्छा में कांग्रेसियों ने नगर के डीडी चौक पर रामपुर के आजम खान का पुतला फूंका। कांग्रेस के नितिन मैसी ने आजम खान और चेयरमैन अजहर खान पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। यहां पर अक्षय बाबा, निखिल पाल, सौरभ दास, डेनिस दास, राहुल मैसी, विवेक चरन, सचिन, संदीप, अक्षय मैसी, आशीष दास आदि थे।
गदरपुर में विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंत्री आजम खान का पुतला फूं का । इस मौके पर डा. विनोद शर्मा, डा. आरके महाजन, कैलाश शर्मा, दीपक गोस्वामी, इंदर राणा, नरेंद्र डोगरा, ओम प्रकाश सैनी, बलवंत मेहता, राजपाल सैनी, रमेश मेहता आदि थे ।