फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटी की आर्थिक समृद्धि के लिए सुकन्या योजना की दी जा रही जानकारी

Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पोस्टल विभाग अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए गत 24 से 30 मई तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर प्रवीण बसलियाल ने बताया कि नैनीताल और यूएस नगर में सात दिनी जागरूकता अभियान के तहत पोस्टमैन और डाकघर के कर्मचारी लोगों को योजना की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा, विवाह के खर्चे वहन करने के लिए सुरक्षित वित्तीय आधार प्रदान करती है। बताया कि योजना में दस साल की उम्र तक बालिका का खाता खुलवाया जा सकता है। न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये से खाता खोला जा सकता है। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर उसकी पढ़ाई या विवाह के लिए जमा राशि का 50 प्रतिशत धन निकाला जा सकता है।
15 वर्ष के लिए प्रति माह 1,000 रुपये जमा करने पर परिपक्वता पर 5,54,612 लाख रुपये भुगतान होगा। प्रत्येक वर्ष एकमुश्त डेढ़ लाख जमा करने पर 15 वर्ष में 71,82,115 रुपये की परिपक्वता राशि मिलेगी। लोगों को योजना का लाभ उठाना चाहिए। - प्रवीण बसलियाल, पोस्टमास्टर-मुख्य डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें