झनकट। झनकट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जगह-जगह खड़े वाहन राहगीरों के लिए खतरा बन रहे हैं। इन वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से बाजार क्षेत्र में जाम भी लग रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन वाहनों के विरुद्ध न तो यातायात पुलिस कार्रवाई करती है और न ही परिवहन विभाग। इसके चलते वाहन चालकों की मनमानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से पुलिस से सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संवाद