फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ :: पहचान छिपाकर समुदाय विशेष के दो युवकों ने हिंदू युवतियों को भेजे मैसेज

Thu, 18 Dec 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। बाहरी क्षेत्रों से आकर नगर में व्यवसाय करने वाले विशेष समुदाय के युवाओं की ओर से पहचान छिपाकर नकली आइडी से हिंदू युवतियों को मैसेज भेजने की कथित घटना से विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव से आकर टैगोरनगर तीनपानी में विशेष समुदाय के दो युवक सैलून की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने पहचान छिपाकर कुछ हिंदू युवतियों को मोबाइल से मैसेज भेजे। इसकी शिकायत पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग सेना के कार्यकर्ता दुकान पर पहुंचे और उनसे पूछताछ की। आरोप है कि विशेष समुदाय का एक युवक गालीगलौज करने लगा। इस पर संगठन के कार्यकर्ता दोनों को पकड़कर पुलिस चौकी ले आए। उन्होंने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की। सीओ बीएस धौनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

तीन महीने पहले भी बाहरी क्षेत्र के विशेष समुदाय के युवा व्यवसायी पर हिंदू महिलाओं से चैटिंग करने का आरोप लगा था। उस दौरान पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तारक मंडल ने आरोप लगाया कि कई बाहरी लोग दुकानों के नाम बदलकर अपनी वास्तविक पहचान छुपा रहे हैं। सोशल मीडिया में हिंदू नाम से फर्जी आइडी बनाकर हिंदू महिला, युवती और किशोरियों से चैटिंग व अन्य माध्यमों से लव जिहाद की मुहिम चला रहे हैं। मकानों व दुकानों में किराए पर रहने वालों का पुलिस सत्यापन तक नहीं हुआ है। यह लापरवाही किसी बड़े अपराध की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें