फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश, व्यापारी समेत पीड़िता की दोस्त पर केस

Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक व्यापारी पर किशोरी को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने व्यापारी पर बेटी को नेपाल ले जाकर बेचने की मंशा भी जताई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक व्यापारी पर किशोरी को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने व्यापारी पर बेटी को नेपाल ले जाकर बेचने की मंशा भी जताई। पुलिस ने व्यापारी के साथ ही पीड़िता की दोस्त पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली में दी तहरीर में शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल है। बीते शनिवार को पुलिस ने दोनों के षडयंत्र से बेटी को मुक्त कराया। आरोप है कि काली ग्रोवर ने नौकरी का लालच देकर उसकी बेटी को नेपाल में बेचने की योजना बनाई थी। इसके बाद बेटी को देह व्यापार में धकेल देता। यह घटना होटल अंबर में हुई थी।

विज्ञापन


सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि काली और माही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस की जांच के दायरे में होटल भी रहेगा।पुलिस ने दोनों के षडयंत्र से बेटी को मुक्त कराया। आरोप है कि काली ग्रोवर ने नौकरी का लालच देकर उसकी बेटी को नेपाल में बेचने की योजना बनाई थी। इसके बाद बेटी को देह व्यापार में धकेल देता। यह घटना होटल अंबर में हुई थी।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि काली और माही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस की जांच के दायरे में होटल भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें