फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अटरिया मेला शुरू, डोला यात्रा में उमड़ पड़ी आस्था

Fri, 27 Mar 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र पर रंपुरा से मां अटरिया का भव्य डोला गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा भक्तों के साथ डोले में शामिल हुए और इसे अटरिया मंदिर तक ले जाने में सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का प्राचीन अटरिया माता मंदिर सदियों से भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है और लाखों लोग यहां आकर मन्नतें मांगते हैं। मां अटरिया का पवित्र डोला पूरे धूमधाम से मंदिर पहुंचा। अटरिया मेला रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है।
विज्ञापन

इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। डोला यात्रा कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा, गिरीश पाल, अनिल शर्मा, नाथूलाल गुप्ता, गीता शर्मा, सौरभ गुप्ता, शुभम, वीरेंद्र शर्मा, सुग्रीम राव, मनोज मदान, राधेश शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें